Dehradun News

दून लिटरेचर फेस्टिवल में DGP अशोक कुमार और ओपी मिनोच की पुस्तक ‘Cyber Encounters’ के कवर की लॉन्चिंग

देहरादून : बीते दिन रविवार को दून इंटरनेशनल स्कूल, रिवरसाइड कैम्पस, पौंधा, देहरादून में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में डीजीपी अशोक कुमार ने भी शिरकत की। आईपीएस अमित लोढ़ा और अमित दुबे के साथ ‘Behind The Badge: Enforcement & Encounters’ विषय के अन्तर्गत पुलिस के बारे में लोगों की धारणा और उसकी सच्चाई, पुलिस के कार्यों पर एक सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार और ओपी मिनोच द्वारा लिखी जा रही पुस्तक ‘Cyber Encounters’ के कवर की लॉन्चिंग भी की गई। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही यह पुस्तक भी सभी के बीच आ जाएगी। इस पुस्तक के माध्यम से जनता को साइबर क्राइम और उनसे बचने के बारे में काफी मदद मिलेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें