HighlightUttarkashi News

उत्तरकाशी में चरस की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे हुआ शक

मैदान से लेकर पहाड़ तक नशे का कारोबार फलफूल रहा है। पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कसे हुए है। प्रदेश भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसमे उत्तरकाशी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जी हां बता दें कि उत्तरकाशी में मोरी थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बडी़ चरस की बड़ी खेप बरामद हुई। मोरी पुलिस ने मौके पर एक को गिरफ्तार किया। बता दें कि पुलिस को आऱोपी के पास से 2 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आऱोपी तस्कर बार-बार विकासनगर जाता आता था जिस पर पुलिस को उस पर शक हुआ कि आखिर क्यों वो इतनी बार आना जाना कर रहा है। पुलिस ने आऱोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो 800 चरस बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के मुताबिक मोरी के थाना प्रभारी दीनदयाल रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जरमोला टॉप के पास चेकिंग के दौरान इस सन्दिग्ध को पकड़ा। उसकी कई दिन से हरकत संदिग्ध थी। वह पहले पुरोला जाता फिर वापस आकर विकासनगर के लिए वाहन पकड़ता था। आरोपी संजय कुमार पुत्र राम सिंह निवासी राजावाला पोस्ट आफिस आश्रम चेलियों अम्बाडी देहरादून। वर्तमान में वह ग्राम थापली एचाली तहसील मोरी जिला उत्तरकाशी में रह रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विकासनगर के किसी व्यक्ति को वह इस चरस को बेच रहा था। पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति पर एसओजी भी कई दिन से निगाह रख रही थी। इसके बाद ही उसे पकड़ा गया। उसके बारे में इससे गहनता से पूछताछ की गई है। जल्द ही अन्य लोगों को भी पकड़ा जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें