Pauri Garhwal News

लैन्सडाउन पुलिस ने किया वारंटी को गिरफ्तार

devbhoomi news

पौड़ी गढ़वाल : लैंसडाउन पुलिस को वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बडी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि पौड़ी गढ़वाल एसएसपी कु. पी0 रेणुका देवी ने निर्देश पर जिले भर में थाना प्रभारियों को वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी अभियान के मद्देनजर लैंसडाउन कोतवाली पुलिस ने (मु0अ0सं0 14/2020, धारा-60 आबकारी अधिनियम) से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त रविन्द्र उर्फ रब्बा पुत्र जय सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय समक्ष पेश किया।

आरोपी का नाम पता
1. रविन्द्र उर्फ रब्बा पुत्र जय सिंह निवासी- ग्राम- ग्वीन बड़ा, पोस्ट-द्वारीखाल, तहसील-सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 30 वर्ष।

पुलिस टीम :-
1. उप निरीक्षक मुकेश भट्ट -कोतवाली लैन्सडाउन
2. आरक्षी 76 ना0पु0 धनंजय पन्त-कोतवाली लैन्सडाउन

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें