UttarakhandHighlightUttarkashi News

Gangotri National Highway में दो स्थानों पर बना भूस्खलन जोन, आवाजाही करने वालों पर मंडरा रहा खतरा

Uttarkashi news: Gangotri National Highway में धरासू बैंड के पास भूस्खलन होने की वजह से पिछले चार घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। जिस वजह से यातायात करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे में दो स्थानों पर भूस्खलन जोन भी बना हुआ है।

दो स्थानों पर बना भूस्खलन जोन

बता दें राजमार्ग पर पिछले एक माह के अंतराल में Dharasu band के पास Gangotri National highway पर दो भूस्खलन जोन बने हैं। इन भूस्खलन जोन में 60 घंटे से अधिक गंगोत्री हाईवे बंद रहा। मंगलवार तड़के करीब चार बजे हाईवे पर धरासू के पास भूस्खलन हुआ। जिस वजह से उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़, हरिद्वार और देहरादून की आवाजाही बाधित रही।

हालांकि कुछ घंटो बाद सीमा सड़क संगठन की टीम ने राजमार्ग को सुचारू कर दिया। लेकिन Dharasu band के पास दो स्थानों पर भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। बता दें उत्तरकाशी में फिलहाल 15 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। जिससे 30 से अधिक गांवों की आवाजाही अवरुद्ध है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें