UttarakhandBig NewsUttarkashi News

Gangotri national highway पर भारी बोल्डर आने से मार्ग बाधित, घंटो तक सड़कों पर ही खड़े रहे वाहन

प्रदेश के पहाड़ी जिलों में घंटो से हो रही लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद बुधवार को Gangotri national highway में भारी बोल्डर आने से बंदरकोट में रास्ता बाधित हो गया। जिसके चलते घंटो क हाईवे पर ही वाहन खड़े रहे।

एम्बुलेंस सहित सैकड़ों वाहन फंसे

Gangotri national highway में रास्ता बंद होने के बाद घंटो तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते सड़क के दोनों और एम्बुलेंस समेत कई वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद बीआरओ ने हाईवे खोलकर वाहनों की आवाजाही को सुचारू करवाया।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बता दें मौसम वैज्ञानिकों ने सात जुलाई तक बारिश का yellow alert जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक गढ़वाल मंडल के देहरादून, टिहरी, चमोली और पौड़ी जनपद में हैवी रेन की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। इसके अलावा लैंडस्लाइड वाले संवेदनशील इलाकों और नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें