Uttarkashi NewsHighlight

पहाड़ी काटने के दौरान हुआ भूस्खलन, कई घरों में आई दरारें, दहशत में आए ग्रामीण

उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय के पास निर्माणधीन जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी काटने के दौरान भूस्खलन हो गया। जिससे सिल्याण गांव के कई घरों में दरारें आ गई है। जिसके बाद से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं

पहाड़ी काटने के दौरान हुआ भूस्खलन

बता दें सिल्याण गांव के पास लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी काट रही थी। तभी अचानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन होने से लोनिवि के मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। भूस्खलन के कारण सिल्याण गांव के चार घरों में दरारें आ गई।

कई घरों में आई दरार

बड़े-बड़े पेड़ टूटने से भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। ग्राम प्रधान जितेंद्र गुसाईं ने बताया कि जहां पर भूस्खलन हुआ है। वहां पर पानी का स्रोत भी है। इसलिए अगर विभाग जल्द सुरक्षात्मक कार्य नहीं उठता है तो सिल्याण गांव के कई भवनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। जो कि बरसात में बड़ी आपदा का रूप भी ले सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें