highlightPithoragarh

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पेलसेती झरने के पास आया भूस्खलन, आवाजाही ठप, पोलिंग पार्टी फंसी

पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पेलसेती झरने के पास अचानक पहाड़ी दरकने से मार्ग का करीब 10 मीटर हिस्सा पूरी तरह वाश आउट हो गया। जिससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पेलसेती झरने के पास आया भूस्खलन

भूस्खलन की वजह से न केवल स्थानीय आवागमन प्रभावित हो गया है, बल्कि सीमांत क्षेत्र की ओर जा रही पोलिंग पार्टी भी बीच रास्ते में फंस गई है। बता दें ये टीमें सीमावर्ती गांवों में मतदान कराने के लिए जा रही थी।

24 जुलाई को होना है मतदान

स्थानीय प्रशासन और बीआरओ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मार्ग से मलबा हटाने का काम जारी है। बता दें पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को होगा। जबकि दूसरा चरण का मतदाम 28 जुलाई को होना है।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में आज कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button