Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में सोमवार सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का दौर कारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD ने उत्तराखंड के इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौजम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई को राजधानी देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

टिहरी में आज बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की माने तो अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद टिहरी जिला प्रशासन ने सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक और सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें