Uttarakhand Chamoli NewsHighlight
बदरीनाथ हाईवे पर घुडसिल के पास आया भूस्खलन, यातायात ठप, मार्ग खुलवाने का कार्य जारी

उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। पहाड़ों में भूस्खलन के चलते हर दिन सौ से अधिक मार्ग बंद हो रहे हैं। इसके साथ ही पहाड़ों में आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। जिसके चलते पहाडों पर सफर करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
बदरीनाथ हाईवे पर घुडसिल के पास आया भूस्खलन
वहीं बदरीनाथ हाईवे पर घुडसिल के पास भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग बाधित है। मार्ग को खुलवाने के लिए कार्य किया जा रहा है। वहीं बदरीनाथ हाईवे में विष्णु प्रयाग से आगे बलदौडा पुल के पास अवरुद्ध मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है।
IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और चंपावत के कुछ इलाकों में तेज बारिश की सम्भावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।