Big NewsUttarkashi News

उत्तराखंड। नेलांग घाटी में भूस्खलन, सेना के एक जवान की मौत, एक अधिकारी घायल

nelang valley landslide

 

भारत-चीन सीमा पर उत्तरकाशी जिले में नेलांग घाटी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई  है। वहीं एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है।  जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है।

मिली खबरों के अनुसार मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो रहा था। इसी भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत हुई है।

बड़ी खबर। व्यासी में गंगा में गिरी कार, SBI मैनेजर की मौत, दो दिन से थे लापता

जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। घटना में एक सैन्य अधिकारी भी घायल हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा।

बता दें, भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 सड़कों पर आवाजाही ठप पड़ी हुई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में मंगलवार को कुल 72 मार्ग अवरुद्ध, जबकि 157 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे।

राज्य के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्गों पर यातायात बाधित है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें