Bjp UttarakhandNainital NewsUttarakhand Congress

लालकुआं : हरीश चंद्र दुर्गापाल ने समर्थकों संग दिया कांग्रेस से इस्तीफा

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

लालकुआं : कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद से ही उत्तराखंड कांग्रेस में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। पार्टी ने लालकुआं विधानसभा से संध्या डालाकोटी को प्रत्याशी घोषित किया जिससे हरीश चंद्र दुर्गापाल समेत उनके समर्थकों में हलचल मच गई है। मंगलवार की सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास पर आयोजित महापंचायत में सैकड़ों की संख्यां में समर्थक पहुंचे और कांग्रेस के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर दुर्गापाल को निर्दल चुनाव में उतरने का ऐलान किया।

बता दें कि सोमवार को हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास पर उस वक्त हंगामा बरपा जब कांग्रेस प्रत्यासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी वहां उनसे मिलने पहुंची।  कांग्रेस ने लालकुआं विधानसभा से संध्या को प्रत्याशी घोषित किया। जिससे दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा के समर्थकों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार सुबह सैकड़ों समर्थक हरीश चंद्र दुर्गापाल के हल्दुचौड़ स्थित आवास पर पहुंचे जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुर्गापाल से निर्दल चुनाव लड़ने का निवेदन किया।

करीब तीन घंटे तक चली महापंचायत में चोरगालिया, गौलापार, बरेली रोड, लालकुआं व बिदुखत्ता के समर्थकों ने दुर्गापाल को समर्थन देते हुए कांग्रेस से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा की उन्होंने हमेशा कांग्रेस के लिए काम किया है। लेकिन समर्थकों की राय सर्वोपरि है। अगर जनता चाहती है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान वह कई बार भावुक हो गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें