Big NewsNainital News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Gangrape breakimg news

उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मैदान हूं या पहाड़ आए दिन दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले दर्ज की जा रहे हैं। ताजा मामला लाल कुआं से सामने आया जहां बिंदुखत्ता गांव में युवती के साथ गैंगरेप का आरोप दो युवकों पर लगा है जिससे हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है जिसमें युवती का आरोप है कि उसको काम के बहाने स्विमिंग पूल में ले जाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

युवती का आरोप है कि नगर के बिहारी नाम का व्यक्ति बुधवार की दोपहर को उसे सफाई करने को लेकर गया था। इस दौरान वार्ड नंबर एक निवासी बिहारी उसे साफ सफाई के बहाने बिन्दुखत्ता इंद्रानगर स्थित वाटर पार्क में ले गया। इस दौरान वहां मौजूद बिहारी के साथी राकेश व फौजी नाम के व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। कहा कि इस दौरान बिहारी नाम का युवक सब देखता रहा। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आज पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह व कोतवाल संजय कुमार द्वारा घटनास्थल वाटर पार्क का निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें