Udham Singh Nagar NewsHighlight

लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा से दोबारा टिकट मिलने के बाद पहली बार पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट लालकुंआ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लालकुआं रेलवे स्टेशन से साप्ताहिक लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

अजय भट्ट ने दिखाई लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस को हरी झंडी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालकुआं पहुंचने पर उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। जिसके बाद अजय भट्ट ने लालकुआं से अमृतसर के लिए चलने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि इस ट्रेन संचालन से मिनी पंजाब के रूप से पहचाने जाने वाला उधमसिंह नगर सीधा पंजाब से जुड़ जाएगा। भट्ट ने कहा यहां के लोगों को अब आसानी से स्वर्ण मंदिर के भी दर्शन सुलभ हो सकेंगे।

देश में हो रहा चौतरफा विकास : भट्ट

अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की सोच का नतीजा है कि आज देश में चौतरफा विकास हो रहा है। लंबे समय से लोगों की अमृतसर के लिए ट्रेन की मांग थी। जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया है। आगे भी इसी प्रकार केंद्र सरकार जनता के लिए समर्पित रहेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें