Uttarakhand Chamoli NewsBig News

जम्मू-कश्मीर में तैनात चमोली का लाल शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जम्मू कश्मीर में तैनात चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के दीपेंद्र कंडारी शहीद हो गए. शहीद के परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

जम्मू-कश्मीर में तैनात चमोली का लाल शहीद

गढ़वाल राइफल के 17वीं बटालियन के दीपेंद्र कंडारी निवासी करछुना गांव जम्मू कश्मीर में तैनात थे. बताया जा रहा है दीपेंद्र कंडारी तंगधार क्षेत्र में शहीद हो गए. परिजनों तक जैसे ही शहीद के बलिदान की खबर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें