Lal Krishna Advani हुए भावुक, भारत रत्न के ऐलान के बाद इन दो नेताओं को दिया धन्यवाद, पढ़े उनका बयान
राम मंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे Lal Krishna Advani को भारत रत्न दिया जाएगा। पीएम मोदी ने खुद इसका ऐलान किया है। वहीं अब 96 वर्षीय आडवाणी ने इस बारे में एक बयान जारी कर कहा कि वह पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ यह सम्मान स्वीकार करेंगे।
लालकृष्ण आडवाणी ने अपने बयान में कहा कि, मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ भारत रत्न स्वीकार करता हूं जो आज मुझे प्रदान किया गया है। यह न सिर्फ एक व्यक्ति के रुप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान है जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर करने की कोशिश की।
मेरा जीवन राष्ट्र के लिए है-Lal Krishna Advani
आजवाणी ने कहा, जब से मैं 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के स्वंयसेवक के रुप में शामिल हुआ, तब से मैंनें केवल एक ही कामना की है- जीवन में मुझे जो भी कार्य सौंपा गया है, उसमें अपने प्यारे देश को समर्पित और निस्वार्थ सेवा की। जिस चीज ने मेरे जीवन को प्रेरित किया वह आदर्श वाक्य हैं- इदं न मम- यह जीवन मेरा नहीं है। मेरा जीवन राष्ट्र के लिए है।
इन दो नेताओं का किया धन्यवाद
इस मौके पर लालकृष्ण आडवाणी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का धन्यवाद दिया। उन्होनें कहा, मैं अपनी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं, स्वंयसेवकों और अन्य लोगों के प्रति दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके साथ मुझे सार्वजनिक जीवन में अपनी पूरी यात्रा के दौरान काम करने का सौभाग्य मिला। वहीं आडवाणी ने अपनी पत्नी कमला को भी याद किया। उन्होनें कहा कि मेरी पत्नी जीवन में शक्ति और स्थिरता का बड़ा स्त्रोत रही है। उन्होनें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी का भी धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होनें प्रार्थना की, हमारा देश महानता और गौरव के शिखर पर प्रगति करें।