- Advertisement -
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ खेलों में सोने पर निशाना साधा है। पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य ने मलेशिया के खिलाड़ी को हराया है।
बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कमाल कर दिया है। लक्ष्य सेन ने कॉमन वेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया। आज बैडमिंटन ने भारत को दूसरा गोल्ड मिला है। इससे पहले पीवी सिंधू ने भी गोल्ड पर निशाना साधा।
लक्ष्य सेन ने अपने फाइनल में मलेशिया के एंग जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हरा दिया। इस स्वर्ण के साथ ही लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल में पदक जीतने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी और स्वर्ण जीतने वाले चौथे एथलीट बन गए।
- Advertisement -
🏸LAKSHYA ACHIEVED 🥇!!
Our young sensation @lakshya_sen clinches the GOLD after a solid comeback, winning 2-1 (19-21 21-9 21-16) against Tze Yong (MAS) in the Badminton MS Gold Medal bout at the #CommonwealthGames2022🥇#Cheer4India pic.twitter.com/FdSw6dWXrG
— SAI Media (@Media_SAI) August 8, 2022