Haridwar : लक्सर : 60 किलो गौ मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक भागने में कामयाब - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लक्सर : 60 किलो गौ मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक भागने में कामयाब

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Beef

Beef

लक्सर में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लक्सर पुलिस ने गौ मांस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ गोवंश हत्या अधिनियम मामला दर्ज कर दिया गया है। और उन्हें जेल भेजने की तैयारी है।

लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि बीती देर रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इस्माइल पुर के चौराहे के तीन लोग नील गाय की हत्या करके मांस ले जा रहे हैं। अगर जल्दी की जाए तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। मामला जंगली नीलगाय से जुड़ा होने के कारण मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी गई। वन रेंजर व वन दरोगा भी मौके पर पहुंचे। लक्सर पुलिस टीम व वन विभाग की टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर जाल बिछा दिया गया। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक हाथ में बोरा आते दिखाई दिए जैसे ही उन्होंने सामने खड़ी पुलिस को देखा तो भागने लगे लेकिन हड़बड़ा कर गिर गए जिनमे एक युवक भागने में सफल हो गया जबकि दो युवकों को पकड़ लिया गया जिनके पास से 60 किलो नील गाय का मांस लक्सर पुलिस ने बरामद कर लिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

Share This Article