Haridwar News

लक्सर पुलिस ने लोगों को पढा़या कोरोना कर्फ्यू का पाठ, हाथ में डंडा लिए निकाला पैदल मार्च, दी नसीहत

खबर लकसर से है, जहां कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने को लेकर लक्सर पुलिस के जवान उतर गए। 12 बजते ही कोतवाल और एसएसआई ने पुलिसकर्मी के साथ नगर में पैदल मार्च निकाला और बेवजह घूम रहे लोगों को नसीहत कर घर भेजा।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर प्रशासन ने सोमवार से बाजार में अति आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खुलने का भी समय घटाकर दोपहर 12 बजे तक कर दिया। रविवार को जिलाधिकारी द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए थे।इस आदेश का पालन कराने के लिए लक्सर पुलिस ने आज खासी मुस्तैद दिखाई दी। अनावश्यक घूम रहे लोगों पर पुलिस ने चलानी कार्यवाही भी की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें