Haridwar NewsHighlight

लक्सर में लोग कोरोना से बेखौफ, बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जमकर धज्जियां

हरिद्वार-लक्सर में बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की खुलकर धज्जियां उडा़ई जा रही है।शाखा खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ बैंक के बाहर जमा हो जाती। लोगों में कोरोना का खौफ बिल्कुल नहीं है। देशभर में कोरोनावायरस से देश में कोहराम मचा हुआ है लेकिन लोग फिर भी सचेत नहीं हो रहे हैं।  इस भीड़ से संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ गया है लेकिन लोग समझदार नहीं बन रहे हैं टीवी न्यूज़ पेपर सोशल मीडिया में देखने के बाद भी देश का जिम्मेदार  नागरिक नहीं बन रहे हैं।

आपको बता दें कि लक्सर के स्टेट बैंक की मेन शाखा के गार्ड व एक अन्य व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद बैंक को दो दिनों के लिए बंद कर दिया था।
जैसे ही दो दिन बाद बैंक खुला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। बावजूद इसके यहा कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। ना तो बैंक वाले इसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं और ना ही लोग खुद जिम्मेदार बन रहे हैं।
ग्राहकों का आरोप है कि बैंक के बाहर जगह कम है और कोई गोल घेरे नही बनाये गए हैं जिस कारण सोसल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रही है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें