Big NewsHaridwar News

लक्सर : आटा लेने आए युवक को पुलिस ने थमाया 500 का चालान, न देने पर ले आए कोतवाली, फिर बरपा हंगामा

लक्सर में पुलिस की हठधर्मिता के चलते लोग परेशान होने लगे हैं। पुलिस पर बेवजह चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लागाया है। पुलिस कर्मियों का हाल ऐसा हो चुका है कि उन्हें ना ही तो किसी की परेशानी से मतलब है और ना ही किसी की मजबूरी से जब चाहे जहां चाहे 200 से लेकर हजारों तक का चालान मनमर्जी तरीके से काट देते हैं।

बीती कल शाम इसी तरह अभिषेक नाम के एक युवक को जो चक्की पर आटा लेने जा रहा था पुलिस ने रोक लिया और उसके हाथ में ₹500 का चालान थमा दिया। युवक के पास पैसे न होने के कारण उसके साथ बदसलूकी की गई। बदसलूकी देख युवक पुलिस के खिलाफ खड़ा हो गया लेकिन पुलिस कर्मियों की बढ़ती तादाद के सामने युवक की एक नहीं चली और लक्सर पुलिस युवक को जबरदस्ती उठाकर कोतवाली ले गई। जहां युवक के साथ मारपीट करने के साथ कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया। जब पूरे मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो सैकड़ों की संख्या में लोग लक्सर कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली में धरना दे दिया हालात इतने खराब हुए की लक्सर पुलिस को कोतवाली पहुंचे लोगों के सामने झुकना पड़ा और रात 1:00 बजे युवक को सेक्शन 41 के तहत छोड़ना पड़ा।

आसपास के लोगों का कहना है कि लक्सर पुलिस मनमर्जी कार्रवाई कर रही है पुलिस खुद तो कानून नहीं निभाती और दूसरों को कानून का पाठ पढ़ाने में लगी हुई है. लक्सर में ज्यादातर पुलिस अधिकारी अपनी हठधर्मिता के लिए जाने जाते हैं ऐसा लक्सर कोतवाली पुलिस के साथ पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी विवाद हो चुका है युवक के परिजनों ने बताया घर से 100 मीटर दूर उक्त युवक चक्की पर आटा लेने गया था.

लक्सर कोतवाली में देर रात हुए विवाद को लेकर हमने लक्सर एसएसआई मनोज सिरोला का कहना है चेक पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी युवक पुलिस के साथ पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगा जिससे युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

लक्सर पुलिस भले ही अपनी सफाई देने में लगी हो लेकिन जमीनी हरकत ओर तस्वीरें कुछ और ही बयान कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें