Haridwar News

लक्सर : किसानों का गन्ना समिति परिसर में धरना प्रदर्शन, कृषि कानून को बताया जहर के समान

लक्सर क्षेत्र में खाद किल्लत का समाधान और गन्ना पर्चियों पर मूल्य अंकित कराये जाने की मांग को लेकर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महकार सिंह और लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत सिंह की अगुवाई में किसानों लक्सर गन्ना समिति परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया. इस मौके पर -जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने कहा कि काफी समय से खाद की किल्लत बनी हुई है किसान परेशान है। किसानों की फसलें खाद के बिना बेकार हो रही है लेकिन शासन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इसी प्रकार मिलो के सत्र को शुरू हुए कई माह बीत गए लेकिन अभी तक गन्ना पर्चियों पर मूल्य अंकित नहीं किया आज रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाये गए कृषि कानून भी किसानों के लिए जहर के समान है। इन तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए किसानों को एकजुट होकर पृरी ताकत से सरकार के खिलफ आंदोलन करना होगा।

इस मौक्रे पर ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत सिंह, वरिष्ठ किसान नेता सतवीर प्रधान, संदीप सिंह, नरेंद्र सिंह आदि किसान नेताओं ने भी किसानों की एकजुटता पर बल दिया औऱ प्रोत्साहन दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें