Big NewsHaridwar

ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे के एसएनटी डिपार्टमेंट के कर्मचारी की मौत, पिता की जगह लगे थे नौकरी पर

लक्सर : ट्रेन की चपेट में आने से लक्सर रेलवे स्टेशन के एसएनटी डिपार्टमेंट के कर्मचारी की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार लक्सर सहारनपुर रेलवे लाइन पर खराब सिग्नल को ठीक करते वक्त दूसरी लाइन पर गाड़ी आने पर ये हादसा हुआ।

इसी के साथ लाइन पर काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि 4 वर्ष पूर्व उनके पिता रेलवे में गाड़ी ड्राइवर थे। उनकी मृत्यु के बाद मृतक कर्मचारी सचिन को यह नौकरी मिली थी।इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Back to top button