HighlightPithoragarh News

पहाड़ी दरकने से रूका रामगंगा नदी का प्रवाह, एक किमी तक बनी झील, आधे घंटे तक रहा दहशत का माहौल

रविवार को मौसम ने करवट ली और दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। पिथौरागढ़ के नाचनी में मूसलाधार बारिश होने से तेजम तहसील क्षेत्र में हरड़िया में एक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी के दरकने से भारी मात्रा में मलबा रामगंगा नदी में गया। जिस से नदी में एक किलोमीटर कर झील बन गई। जिस से आस-पास के लोग आधे घंटे तक दहशत में रहे।

रामगंगा नदी का प्रवाह रूकने से एक किमी तक बनी झील

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे नाचनी क्षेत्र मूसलाधार बारिश शुरू हुई। भारी बारिश के चलते थल-मुनस्यारी सड़क पर स्थित हरड़िया की पहाड़ी पर भूस्खलन हो गया। मलबा आने से रामगंगा नदी का प्रवाह रूक गया। थोड़ी देर में ही वहां पर एक किमी लंबी झील बन गई। जिस कारण वहां लोगों में हड़कंप मच गया।

मलबा आने से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग

करीब आधे घंटे बाद जब बारिश रूकी तो धीरे-धीरे रामगंगा नदी का प्रवाह सुचारु हुआ और नदी में बनी हुई झील भी खत्म हो गई। जिसके बाद लोगों में राहत की सांस ली। बता दें कि मलबा आने के कारण थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग अब भी बंद है। मार्ग पर यातायात अब भी ठप है। खबर लिखे जाने तक सड़क के दोनों ओर अभी वाहन फंसे हुए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें