HighlightPauri Garhwal News

कुस्याण गांव में मकान की दीवार टूटने से बड़ा हादसा, मलबे में दबने से महिला की मौत

पौड़ी जिले के कलजीखाल ब्लॉक बीती देर रात को मनियारस्यूं पट्टी के कुस्याण गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई।

कुस्याण गांव में मकान की दीवार टूटने से बड़ा हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी गांव कुस्याण गांव में एक घर की दीवार गिर जाने से मालवे में दबकर महिला की मौत हो गई। जानकारी देते हुए क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक धजवीर चौहान ने बताया कि आज सुबह उन्हें कुस्याण गांव में हुए इस हादसे की सूचना मिली। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है।

मलबे में दबने से महिला की मौत

राजस्व उप निरीक्षक धजवीर चौहान के मुताबिक शनिवार देर रात भूमा देवी पत्नी प्रताप सिंह मकान के निचले तल में सो रही थी। इस दौरान एक तरफ की दीवार ढह गई। जिसके कारण ऊपर की छत की सीलिंग का एक हिस्सा टूट गया। जिसके मलबे से दबकर महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जब सुबह महिला का बेटा चाय देने गया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने मिलकर महिला के शव को मलबे से बाहर निकाला। बताया कि उनके द्वारा शव के पंचायतनामा की कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें