HighlightNainital News

सड़क पर पलटी हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही बस, मची चीख पुकार

bus accident

हल्द्वानी : बड़ी खबर हल्द्वानी से है। बता दें कि हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही केमू की बस बसोली के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिली है कि बस यात्रियों से भरी हुई थी। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह केमू बस (यूके 04 पीए 0521) हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए निकली थी। इसी बीच अल्मोड़ा-ताकुला-बागेश्वर मार्ग में बस बसौली के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने बस यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा। मौके पर राजस्व पुलिस भी पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

बता दें कि बारिश के कारण सड़कों में फिसचल भी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों सतर्क रहकर वाहन चलाने की जरुरत है। खास तौर पर जो लोग पहाड़ों में सफर करने जा रहे हैं वो सावधान रहें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें