HighlightDehradun News

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची दून, प्रदेश कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और नव नियुक्त उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के लिए देहरादून पहुंची। उनके देहरादून आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची दून

प्रदेश कार्यालय पहुंची कुमारी शैलजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव का समय है और इस तरीके का आवागमन चलते रहता है। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी ने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार करने की बात पर कहा कि पहली सूची का कोई मतलब नहीं है।

हमारी केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी है और उसके बाद हमारी सेंट्रल इलेक्शन कमेटी भी है। इन सभी से विचार करके और सर्वे कराकर फिर जब इलेक्शन कमेटी बैठेगी तब प्रत्याशियों पर निर्णय लिया जाएगा।

प्रभारी बनने के बाद दूसरी बार आ रही हैं दौरे पर

कुमारी शैलजा के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बनने के बाद ये दूसरा उत्तराखंड दौरा है। इस से पहले वो एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आई थी। देहरादून में पार्टी के नेताओं से बैठक करने के बाद वो उसी दिन दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। उनके उत्तराखंड आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

दो दिन में करेंगी सात बड़ी बैठकें

मिली जानकारी के मुताबिक कुमारी शैलजा दो दिन में सात बड़ी बैठकें करेंगी। बताया जा रहा है कि इन बैठकों के जरिए वो नेताओं से चुनावी फीडबैक लेंगी। इसके साथ ही वो पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ ही सभी फ्रंटल संगठनों के साथ वन टू वन बैठक करेंगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें