Nainital NewsBig NewsHaldwani News

कुमाऊं कमिश्नर का सरकारी स्कूल में औचक निरीक्षण, छात्र की शिकायत पर लगाई अंग्रेजी के शिक्षक की क्लास

कुमाऊं कमिश्नर ने मंगलवार को हल्द्वानी में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से कॉलेज की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

कुमाऊं कमिश्नर का स्कूल में औचक निरीक्षण

बता दें कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को कॉलेज में शिक्षकों के ना आने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद उन्होंने निरिक्षण का फैसला लिया। कुमाऊं कमिश्नर 11वीं और 12वीं की क्लास में पहुंचकर विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली।

छात्रों की शिकायत पर किया शिक्षक को तलब

11वीं के छात्रों ने बताया की अंग्रेजी के शिक्षक शॉर्टकट में पढ़ाते हैं। शिकायत पर उन्होंने अंग्रेजी के शिक्षक को तलब किया और उनके पढ़ाने के तरीकों को लेकर नाराजगी जाहिर की।

सुधार के दिए निर्देश

जानकारी के मुताबिक कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान बताया कि जो भी कमियां है उसको लेकर प्रधानाचार्य से जवाब मांगा जा रहा है और सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें