Nainital NewsBig News

खस्ताहाल में मिली शहर की सड़कें, कुमाऊं कमिश्नर ने लगाई अधिकारियों को लताड़

सड़कों के गड्ढे भरने में हो रही हीलाहवाली को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सख्त रुख अपनाया है. सड़कों में गड्ढे होने की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रवार हल्द्वानी शहर के दौरे पर निकले. खस्ताहाल में सड़कें मिलने पर कमिश्नर ने अधिकारियों को लताड़ लगाई है.

कुमाऊं कमिश्नर ने लगाई अधिकारियों को लताड़

हल्द्वानी शहर की सड़कों में गड्ढे होने की शिकायत पर आज कुमाऊं कमिश्नर शहर के दौरे पर निकले. जहां उन्होंने खुद सड़कों में कई जगह गड्ढे पाए. इसके अलावा मंडी के पास एक सड़क बिल्कुल खस्ताहाल में मिली. जिसको लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा की सड़कों में गड्ढों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारी या विभाग के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.

अग्निकांड हादसे में होगी अधिकारियों कर कार्यवाही : IAS

इसके अलावा चार दिन पहले हल्द्वानी में हुए भीषण अग्निकांड की जानकारी पर कमिश्नर घटनास्थल पहुंचे और हाइड्रेंट की जानकारी ली. पता चला कि अग्निकांड के समय हाइड्रेट चले ही नही जिससे तीन दुकानें जलकर खाक हो गई. लापरवाही पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें