Big NewsNainital News

एक्शन में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, रामबाग काॅलोनी में मारा छापा

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम की संयुक्त टीम ने रामबाग काॅलोनी में छापा मारा। छापा मार कर टीम ने नकली पेंट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही मौके से हजारों लीटर ज्वलनशील पदार्थ भी बरामद हुआ है।

फैक्टरी चलाने की नहीं थी स्वीकृति

छापेमारी के दौरान रामबाग काॅलोनी स्थित फैक्टरी से जारों लीटर ज्वलनशील पदार्थ मिलने से प्रशासन के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि फैक्टरी चलाने की स्वीकृति नहीं थी। इसके साथ ही वहां पर अग्निशमन बचाव का कोई इंतजाम भी नहीं किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर भी वहीं पहुंचे।

कुमाऊं कमिश्नर की जनसुनवाई में मिली थी शिकायत

बता दें कि बीते दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की जनसुनवाई में उन्हें रामबाग आदर्श समिति के सदस्यों ने बताया था कि यहां पर एक गोदाम में फैक्टी चलाई जा रही है। उन्हें बताया कि यहां पर कथित तौर पर नकली पेंट बनता है। जिस कारण भीषण दुर्गंध उठती है। इसके कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

शिकायत मिलने के बाद कुमाऊं कमिश्नर ने मामले की जांच का आदेश दिए। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के निर्देशन में संयुक्त टीम ने मानपुर उत्तर रामबाग निवासी ओम प्रकाश तुली की फैक्टरी में छापा मारा और यहां पर फैक्टी का भंड़ाफोड़ किया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें