Nainital NewsHighlight

भू-कानून को लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने ली बैठक, बोले भूमि खरीद में उल्लंघन मामलों में हो सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड की धामी सरकार ने सशक्त भू-कानून के तहत विशेष अनुमति से खरीदी गई जमीनों की जांच शुरू कर दी है. इसी के तहत कुमाऊं मंडल क्षेत्र में 250 वर्ग मीटर से अधिक और विशेष विशेष परमिशन से खरीदी गई जमीनों के जांच के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की.

भू-कानून को लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने ली बैठक

बैठक में कुमाऊं के विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों ने दीपक रावत के समक्ष विशेष अनुमति के उल्लंघन के मामले रखे. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि कुमाऊं मंडल में 250 वर्ग मीटर से अधिक भूमि खरीद में 100 मामले और विशेष परमिशन से खरीदी गई 130 उल्लंघन के मामले सामने आए हैं.

2 से 3 महीने में होगी जांच पूरी : कुमाऊं कमिश्नर

हालांकि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि अभी पूरी तरह से ऐसी जमीनों की जांच नहीं हो पाई है. कुमाऊं मंडल में ऐसी जमीनों की जांच में लगभग 2 से 3 महीने तक का समय लग सकता है. इन सभी जमीनों की जांच के बाद इन्हें सरकार के निर्देश पर सरकारी भूमि के तहत निहित किया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें