Nainital NewsBig News

IAS दीपक रावत ने इस सरकारी दफ्तर पर जब मारा छापा, क्यों मच गया हड़कंप?

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी के एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया।

Kumaon Commissioner Deepak Rawat

SDM कार्यालय का औचक निरीक्षण

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी के एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर में कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। इसके साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और प्राधिकरण कार्यालय की भी व्यवस्थाएं जांची।

खामियां मिलने पर जताई नाराजगी

एसडीएम कार्यालय परिसर में गंदगी का अंबार मिलने और पार्किंग में खामियां मिलने पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एसडीएम कार्यालय में काम कराने आए लोगों से भी बातचीत की।

Kumaon Commissioner Deepak Rawat

व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

मीडिया से बातचीत में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि लंबे समय से यहां से काफी शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद आज यह छापेमारी की है। एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें