HighlightAlmora News

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पहुंचे अल्मोड़ा, इस मंदिर में किए दर्शन, कहा…

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आज अल्मोड़ा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने गुरेड स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने पूजा-अर्चना की।

कुमाऊं कमिश्नर ने कपिलेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को अल्मोड़ा के गुरेड स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सीएस चौहान को मंदिर को संरक्षित करने और मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के लिए आना होगा आगे

कुमाऊं कमिश्नर ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर मंदिर के इतिहास और विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कहा की सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा। इस मौके पर एसडीएम जैंती एनएस नगंयाल, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी आदि मौजूद रहे। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें