Nainital NewsBig News

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पकड़ा मिलावटी मावा, छापेमारी से मचा हड़कंप

हल्द्वानी में मिलावट खोरी पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। लगातार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा अलग-अलग विभागों में छापेमारी कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कुमाऊं कमिश्नर अपने कैंप ऑफिस से ओके होटल, बेस हॉस्पिटल होते हुए डीके पार्क का निरीक्षण करते हुए रामलीला मोहल्ला पहुंचे। जहां पर उन्होंने मावा की आढ़त पर औचक निरीक्षण किया।

कुमाऊं कमिश्नर ने पकड़ा मिलावटी मावा

वहां पर उन्होंने देखा कि भारी मात्रा में मावा रखा हुआ है, जो की काफी दिन पुराना है। ऐसे में उन्होंने मावा आढ़ती से पूछताछ की। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय समेत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण में पाया गया कि खोया (मावा) में मिलावट है। जो की रामनगर के ढैला और टांडा के खत्ते से आता है, जिसके लेनदेन का भी हिसाब काफी गड़बड़ है।

बर्दाश्त नहीं की जाएगी मिलावट खोरी : IAS

मावे का सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए हैं। कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि मिलावट खोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा, फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मावे के सैंपल लिए गए हैं, जिनको टेस्ट के लिए लैब भेजा जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें