Entertainment

ससुराल में Kriti Kharbanda का हुआ जोरदार स्वागत, पति Pulkit Samrat की डांस वीडियो हुई वायरल

बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने 15 मार्च को साथ फेरे लिए। कपल दिल्ली के एक ग्रैंड रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंधें। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेज़ से वायरल हो रही हैं। ऐसे में शादी के बाद अब कृति अपने ससुराल आई है। उनके ससुराल वालों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरो-शोरो से उनका स्वागत किया। दूल्हे राजा पुलकित भी परिवार से साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

Kriti Kharbanda-Pulkit Samrat wedding

ससुराल में Kriti Kharbanda का हुआ जोरदार स्वागत

सोशल मीडिया पर Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat की शादी की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। फोटोज के साथ दोनों की वीडियोस भी भी वायरल हो रही है। जिसमें कृति खरबंदा के ससुराल वाले उनके घर आने की ख़ुशी में भव्य स्वागत कर रहे है।

डांस की वीडियो हुई वायरल

इस दौरान दुल्हन फ्लोरल साड़ी, हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए नज़र आई। तो वहीं दूल्हे राजा पुलकित सफेद धोती कुर्ता में पहने दिखाई दिए।वीडियो में देखा जा सकता है की घर में एंटर होने के बाद कपल डांस कर रहे है। तो वहीं एक्ट्रेस के ससुराल वाले उनपर पैसे न्योछावर करते नज़र आए।

कृति-पुलकित का शादी लुक

सोशल मीडिया पर कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने अपनी शादी की फोटोज शेयर की है। जिसमें दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। शादी के लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने पिंक लहंगा पहना हुआ था। जिसमें वो काफी सुन्दर लग रही थीं।तो वहीं पुलकित ने मिंट ग्रीन शेरवानी पहनी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें