HighlightNational

उत्तराखंड के कृष्ण जोशी की हरियाणा में हत्या, डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

MURDER IN HARIYANA

देहरादून : हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में उत्तराखंड के युवक की हत्या कर दी गई है जो की वहां नौकरी करने गया था। बता दें कि सोनीपत के गोहाना में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गोहाना के गांव ज्वारा का है जहां पर देर रात अज्ञात बदमाशों शराब ठेके पर लूट करने के बाद सेल्समैन की हत्या करके फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक अज्ञात बदमाश छत को उखाड़ कर ठेके के अंदर घुसे और लूट करने बाद सेल्समैन की बोतल और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आपको बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली में उत्तराखंड के युवक की हत्या की गई थी जो की हिंसा की भेंट चढ़ गया था।

सदर थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि सुबह फोन से सूचना मिली कि जवारा गांव में शराब के ठेके पर सेल्समैन की हत्या की गई है। सेल्समैन उत्तराखंड का रहने वाला था। जिसका नाम कृष्ण जोशी था। हत्या लूट के इरादे से की गई है। शराब के ठेके पर 18 से 20 हजार रुपये भी गायब है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले पर शराब ठेकेदार ने बताया कि कृष्ण जोशी नाम का सेल्समैन लगातार तीन साल से जवारा में शराब बेचने का काम करता था। देर रात अज्ञात बदमाशों ने सेल्समैन की हत्या कर दी। सुबह 7 बजे फोन पर सूचना मिली थी.

इस खबर से कृष्ण जोशी के घर में कोहराम मच गया है। बेटा कमाने के लिए दूसरे राज्य गया था लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि उसका शव वहां से लौटेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें