Pauri Garhwal NewsHighlight

Kotdwar news: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Kotdwar news: कोटद्वार के दुर्गापुरी में शुक्रवार तड़के कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगिओं ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।

कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग

घटना शुक्रवार सुबह करीब छह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दुकान स्वामी पूजा मित्तल के पति उपेंद्र मित्तल ने बताया कि दुकान में शादी का सीजन नजदीक होने के चलते लाखों का सामान भरा हुआ था। उपेंद्र मित्तल ने बताया कि सुबह तड़के आसपास के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी थी।

आग लगने से लाखों का नुकसान

सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। उपेंद्र मित्तल के मुताबिक आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान और फर्नीचर जलकर खाक हो गया है। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें