National

kolkata: 42 दिन बाद धरना खत्म कर काम पर लौटे डॉक्टर, सिर्फ 7 दिन करेंगे मांग पूरी होने का इतंजार, पढ़ें यहां

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस में इंसाफ की मांग कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने आज से काम करना शुरु कर दिया है। 42 दिन बाद आज वो काम पर लौटें हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ कई दौर की बातचीत के बाद डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। शनिवार से वे काम पर लौट गए हैं।

हालांकि डॉक्टरों ने साफ कहा कि ममता बनर्जी ने आश्वासन दिया है कि उनकी हर मांग पूरी होगी और जब तक केस के आरोपी को सजा नहीं मिल जाती तब तक हड़ताल पूरी तरह खत्म नहीं होगी। बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों ने काम करना बंद कर दिया था।

वादे पूरे करो वरना दोबारा होगी हड़ताल

पीड़िता को इंसाफ मिलें इसके लिए पिछले 41 दिनों से ये हड़ताल पर बैठे थे। डॉक्टरों ने कहा कि अगर बंगाल सरकार ने उनसे किया वादा पूरा नहीं किया तो वे दोबारा हड़ताल पर लौटेंगे।

7 दिन करेंगे इंतजार

जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि हमारी मांग पर कोलकाता पुलिस कमिश्नर, मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर और स्वास्थय विभाग के डायरेक्टर को हटाया गया है। राज्य के हेल्थ सेक्रेटरी एनएस निगम को हटाने और अस्पतालों में थ्रेट कल्चर को खत्म करने की हमारी मांग अभी भी जारी है। स्वास्थ्य सचिव को हटाए जाने की अपनी मांगों को पूरा करने के लिए अगले 7 दिन तक इंतजार करेंगे, नहीं तो फिर से काम बंद कर देंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें