Kolkata Doctor Rape: आज भी OPD सेवाएं रहेंगी बंद, सीबीआई जांच की मांग तेज, देशभर में गुस्सा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या से देशभर में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लगातार दूसरे दिन देशभर में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। आज पूरे देश में ओपीडी बंद रखने का ऐलान किया है। साथ ही साथ डॉक्टरों दुष्कर्म के बाद हत्या की सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि अगर रविवार तक पुलिस नहीं खुलासा कर पाई तो सीबीआई को जांच सौंपी जाएगी।
ओपीडी सर्विस बंद करने का ऐलान
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने भी कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ आज से ओपीडी सर्विस बंद करने का ऐलान कर दिया है। FAIMA ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हम पूरे भारत में विरोध कर रहे डॉक्टरों के साथ खड़े हैं। हम पूरे देश के डॉक्टरों को आज से इस विरोध में शामिल होने की अपील करते हैं। हम न्याय चाहते हैं।
वहीं, मुंबई से लेकर अलीगढ़ और जयपुर में डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलने का समय मांगा है। दिल्ली में कल से ही डॉक्टर में कल से ही डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर हैं, जिसकी वजह से एम्स में सर्जरी के 80 फीसदी केस नहीं लिए गए।
सीबीआई जांच की मांग
रेजिडेंट डॉक्टर्स मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर रविवार तक पुलिस नतीजे पर नहीं पहुंचती है तो सरकार खुद सीबीआई को जांच सौंपी देगी, लेकिन बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने अभी तक कोई पहल नहीं की है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि पुलिस का स्टैंड सही नहीं की है, बीजेपी सीबीआई जांच की मांग कर रही है, सीएम ममता बनर्जी ने सीबीआई जांच की हामी भरी है, लेकिन पता नहीं क्यों, उन्होनें अभी तक गृह मंत्रालय को चिट्ठी नहीं लिखी है।