पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रेप और मर्डर की दिल दहला देने वाली घटना से हर कोई हैरान है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंगदी हुई है। अभी तक इस मामले में जो सच सामने आया है उसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता के शरीर की चोटें उसके साथ हुई हैवानियत की हदें बयान कर रही हैं।
Kolkata Doctor Rape Case
डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़िता के साथ उस समय रेप किया गया जब वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। उसके अंगो ने लगभग काम करना बंद कर दिया था, तब उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके गुप्तांग में जिस तरह की चोट पाई गई है, उसे पेरीमार्टम कहा जाता है। इसका मतलब होता है जिंदगी और मौत के बीच की चोटें। इसका जिक्र ऑटोप्सी रिपोर्ट में किया गया है।
अश्लील वीडियो देखता था आरोपी
वहीं पुलिस की जांच में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि आरोपी बहुत ही असमान्य तरह के अश्लील वीडियो देखता था। ये वीडियो उसकी विकृत मानसिकता को बयां करते हैं।
सो रही डॉक्टर पर किया हमला
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुबह करीब 4 बजे चेस्ट मेडिसिन के सेमिनार रुम में पहुंचा था। उस वक्त जूनियर डॉक्टर कंबल ओढ़कर सो रही थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने पहले उसके शरीर पर कई हमले किए। फिर कंबल हटाया। इसके बाद डॉक्टर ने विरोध किया तो उसने हमला किया।
बेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म
पीड़िता के बाएं गाल पर चोट के निशान है। उसके गाल पर नाखूनों की खरोंचें भी मिली हैं। हमला करने के बाद आरोपी ने उसका गला पकड़ा और चेहरे, पेट और छाती पर कई बार मुक्के मारे। इससे पीड़िता बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की जांच कर रही कोलकाता पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।