इतिहास में पहली बार लोकसभा में होगा ऐसा, जानिए कौन है के. सुरेश? विपक्ष ने बनाया स्पीकर चुनाव का प्रत्याशी
भारत में पहली बार लोकसभा का स्पीकर तय करने के लिए चुनाव होगा। इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस सांसद के. सुरेश को स्पीकर पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जिसके बाद उन्होनें तुरंत ही अपना नामांकन भी दाखिल किया है। दूसरी तरफ बीजेपी सांसद ओम बिरला ने भी एनडीए की ओर से स्पीकर चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि लोकसभा स्पीकर के लिए बुधवार को मतदान होगा, जिसमें तय हो जाएगा कि 18वीं लोकसभा के लिए स्पीकर कौन होगा।
कौन है के. सुरेश?
कें. सुरेश कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं और 8वीं बार जीत कर लोकसभा पहुंचे हैं। के. सुरेश केरल में कांग्रेस के एक दलित चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होनें हाल ही में हुए चुनावों में मावेलिक्कारा सीट से आठवीं बार जीत दर्ज की है। उन्होनें पहली बार भी चार बार इस सीट और चार बार तत्कालीन अदूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। के.सुरेश पहली बार 1989 में लोकसभा के लिए चुने गए थे और 2009 से मावेलिक्कारा सीट पर लगातार श्रम और रोजगार मंत्री के रुप में पदेन्नत किया गया था। विपक्ष ने के.सुरेश को सबसे अनुभवी होने के नाते ही लोकसभा स्पीकर के चुनाव के लिए नामंकन भरने के लिए सहमित दी है।