National

जानें कौन है टीएस सिंहदेव जिन्हें छत्तीसगढ़ में मिली नए उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव किया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का नया डिप्टी सीएम बनाया है। बुधवार शाम को इस बात की घोषणा की गई है। टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ में बाबा के नाम से जानते हैं। आइये जानते हैं छत्तीसगढ़ के नए उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बारे में।

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में हुआ जन्म

टीएस सिंहदेव का जन्म 31 अक्टूबर 1952 को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उनके पिता का नाम मदनेश्वर शरण सिंह देव जबकि मां का नाम देवेन्द्रकुमारी सिंह देव है। टीएस सिंहदेव का पूरा नाम त्रिभुवनेश्वर शरण सिंह देव है। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1952 को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उनके पिता का नाम मदनेश्वर शरण सिंह देव जबकि मां का नाम देवेन्द्रकुमारी सिंह देव है। टीएस सिंहदेव ने भोपाल के हमीदिया कॉलेज से एमए इतिहास की पढ़ाई की। 

सरगुजा राजघराने के 118वें राजा है टीएस

त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव यानी टीएस सिंह देव का सरगुजा राजघराने से नाता है। वह इस राजघराने के 118वें राजा हैं। लोग उन्हें टीएस बाबा कहकर बुलाते हैं। सरगुजा राजघराने की कई पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी हैं। टीएस सिंहदेव 1983 में अंबिकापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुने गए और यहीं से उनका राजनीति सफर शुरू हुआ।

2008 में लड़ा अपना पहला चुनाव 

साल 2008 में परिसीमन के बाद अंबिकापुर सीट सामान्य हुई तो टीएस सिंहदेव ने अपना पहला चुनाव 980 मतों के मामूली अंतर से जीता। दूसरे चुनाव में जीत का अंतर 19,400 एवं तीसरे चुनाव में करीब 40 हजार तक पहुंच गया। वर्ष 2013 से 2018 तक वे नेता प्रतिपक्ष रहे। उन्होंने कांग्रेस में यूथ कांग्रेस पर्यावरण प्रवक्ता, जिला सेवा दल अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जैसे पदों पर काम किया। 

राज्य के सबसे अमीर विधायक  

टीएस सिंहदेव 2018 के चुनावों में जीते छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर विधायक हैं। साल 2013 में जब मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हुए थे, तब भी टीएस सिंह देव सबसे अमीर विधायक थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में टीएस बाबा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया था।

2018 में बनाया स्वास्थ्य मंत्री

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पहली बार 68 सीट जीतीं। उस समय तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंहदेव दिल्ली गए थे। सीएम की दौड़ में तीनों शामिल थे। लेकिन भूपेश बघेल की आक्रामक छवि और अन्य राजनीतिक समीकरणों से उन्हें सीएम बनाया गया। 
ताम्रध्वज साहू को गृहमंत्री और सिंहदेव को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। उनके पास पांच विभाग थे- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर और पंचायत और ग्रामीण विकास। 


विदेश यात्रा करना शौक

टीएस सिंहदेव को राजनीति के अलावा, खेल, पढ़ना और विदेश यात्रा करना पसंद है। सिंहदेव अब तक इंग्लैंड, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, इटली, ऑस्ट्रिया, चेकोस्लोवाकिया, जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, मलेशिया, स्पेन, पुर्तगाल, ग्रीस, दुबई, नेपाल जैसे देशों की यात्रा कर चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें