National

जानिए किसने किया अतीक और अशरफ को मौत के हवाले, एक जा चुका है पहले भी जेल

शनिवार की रात करीब 10:30 बजे प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के गेट के अंदर जहां अतीक और अशरफ अपना मेडिकल जांच के लिए पहुंचे थे वहां दोनों की लाशें बिछा दी गई । दोनों मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे ही रहे थे कि अचानक तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया । और दो बड़े गुंडो का सफाया हो गया । अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद समर्पण कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है ।

लवलेश , सनी और अरूण ने मारी गोली

जानकारी के अनुसार अतीक और अशरफ अहमद पर जिन हमलावरों ने गोलियां बरसाईं, उनके नाम सनी, अरुण मौर्या और लवलेश तिवारी हैं । सनी कासगंज का रहने वाला बताया गया है । वहीं अरुण मौर्या हमीरपुर का है जबकि लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है । वारदात के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है ।

लवलेश तिवारी पहले भी जा चुका है जेल

 बांदा का रहने वाला लवलेश त‍िवारी जिसने बीती रात अतीक अशरफ हत्याकांड को अंजान दिया उसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया । लेकिन लवलेश ने पहली बार इस तरह का कोई अपराध नहीं किया है बल्कि इससे पहले भी लवलेश पर चार मुकदमे दर्ज हैं । मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार लवलेश के छोटे भाई वेद तिवारी ने बताया कि लवलेश नशे का आदी था। तीन-चार साल पहले एक लड़की को थप्पड़ मारने में जेल गया था। घर में उसकी बातचीत बहुत कम होती है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें