HighlightBig NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

पहाड़ों पर फसल तैयार, लोगों को मानसून की विदाई का इंतजार, जानें कब थमेगी इसकी रफ्तार

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में खेतों में इन दिनों फसल पककर तैयार खड़ी है। जिसे काटने के लिए लोगों को मानसून की विदाई का इंतजार है। प्रदेश में जल्द ही मानसून की रफ्तार थमने वाली है। जिस से जहां एक ओर पहाड़ी इलाकों में लोगों को राहत मिलेगी तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को सताने वाली है।

जल्द होगी प्रदेश से मानसून की विदाई

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। लेकिन अभी प्रदेश से मानसून ने विदाई नहीं ली है। जिस वजह से पहाड़ों पर लोग तैयार फसल को नहीं काट पा रहे हैं। लेकिन जल्द ही प्रदेश से मानसून की विदाई होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 सितंबर को मानसून के उत्तराखंड से विदा लेने की संभावना है।

मानसून की विदाई से मानसून में होगा पारा हाई

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों चटख धूप खिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ रहा है और अगले दो दिनों में प्रदेश से मौनसून की विदाई होगी। इसके साथ ही प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी लोगों को सताएगी।

उत्तराखंड में मौसम में हो रहा है बदलाव 

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। प्रवतीय इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी का दौर जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में खिल रही चटख धूप तापमान में वृद्धि कर रही है। प्रदेश में जहां दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है तो वहीं रात को ओस के असर के कारण लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून की विदाई सामान्य समय पर होने के आसार हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें