देशभर में तेज बारिश का दौर जारी, जानें दिल्ली, बिहार, यूपी व अन्य राज्यों में कितने बरसेंगे बादल

देशभर में बारिश का दौर जारी है। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कुछ जगहों को लिए कम बारिश और कुछ राज्यों के लिए तेज बारिश का अर्लट जारी किया है।
इन राज्यों में होगी तेज बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली मे फिलहाल कम होगी बारिश
दिल्ली में बीते दिन सोमवार को काफी गर्म रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार क लिए दिनभर बादलों के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। वहीं रविवार तक हल्की वर्षा की संभावना जताई है।
यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सुल्तानपुर समेत अमेठी रायबरेली, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच में गरज चमक के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।
बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी समेत अन्य हिस्सों में तीन दिनों तक बारिश हो सकती है। 10 जिलों गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, जमुई जिले में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी है।