जानें कब से कब तक चलेगा संसद का पहला सत्र? यहां देखें शेड्यूल
भारत मे लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद नई सरकार का गठन पूरा हो चुका है। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के पीएम पद की शपथ ली है। इसी के साथ कुल 71 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। सभी ने अपना-अपना मंत्रालय भी संभाल लिया है। अब इस प्रक्रिया का अगला चरण संसद के नए सत्र का संचालन होगा जहां नए संसद शपथ लेंगे। आइये जानते हैं कि 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में संसद में किस दिन क्या-क्या होगा।
24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा पहला सत्र
किरेन रिजिजू ने बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। संसद सत्र के पहले तीन दिन में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 26 जून को सदन के अध्यक्ष यानी लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच सालों के लिए नई सरकार के रोडमैप को पेश करेंगी। संसद से सत्र का समापन 3 जुलाई को होगा।
संसद सत्र का शेड्यूल
24, 25 जून- सांसदों का शपथ ग्रहण
26 जून- लोकसभा अध्यक्ष चुनाव
27 जून- राष्ट्रपति अभिभाषण
28 जून- कार्यवाही (हंगामे के आसार)- सरकार कोशिश करेगी राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा लेकिन विपक्ष हंगामा कर सकता है।
1 जुलाई- राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा
2 जुलाई- पीएम का राष्ट्रपति अभिभाषण पर लोकसभा में जवाब
3 जुलाई- पीएम का राज्यसभा में जवाब
शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होगा।