National

जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं RAJASTHAN NEW CM भजन लाल शर्मा, आज बने मुख्यमंत्री

भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में मंगलवार को भजन लाल शर्मा को नया मुख्यमंत्री चुना गया है।

बात करें (RAJASTHAN NEW CM) भजन लाल शर्मा की शिक्षी की तो उन्होनें राजनीति विज्ञान विषय में परा स्नातक किया है। उनके पास M.A POLITICS की डिग्री है। उन्होनें एमए पॉलिटिक्स की पढ़ाई राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर से की है। उन्होनें नॉन क़लिजिएट से 1993 में ये डिग्री ली है।

भरतपुर के रहने वाले हैं (RAJASTHAN NEW CM)

भजन लाल शर्मा बीजेपी के काफी सक्रिय नेताओं में से एक माने जाते हैं। मूलरुप से भजन लाल शमा भरतपुर के रहने वाले हैं। ये काफी लंबे समय से संगठन में कार्यरत थे। राजस्थान में वो सांगानेर सीट से पहली बार विधायक बने है। इसी के साथ वो राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भी हैं।

(RAJASTHAN NEW CM) की नेटवर्थ

भजन लाल शर्मा राजस्थान में करोड़पति नेताओं में से एक हैं। इनके नेटवर्थ की बात करें तो इनके पास कुल 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि देनदारी 35 लाख है। विधानसभा चुनाव में दिए गए संपत्ति के ब्योरे से हलफनामे के मुताबिक, राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा की कुल नेटवर्थ 1,15,000 रुपये कैश है, जबकि विभिन्न बैंकों मं उनके अकाउंट में करीब 11 लाख रुपये डिपॉजिट हैं।

भजन लाल शर्मा के पास तीन तोला सोना

राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा के पास तीन तोला सोना है जिसकी कीमत 1,80,000 रुपये है। उन्होनें शेयर, बॉन्ड्स में कोई निवेश नहीं किया है, लेकिन इनके पास LIC और HDFC LIFE की दो इंश्योरेंस पॉलिसियां हैं, जो कि 2,83,817 रुपये की हैं। इसके अलावा उनके पास एक टाटा सफारी है जिसकी कीमत हलफनामे के मुताबिक 5 लाख रुपये बताई गई है, इसके अलावा उनके पास एक टीवीएस विक्टर मोटर साइकिल है, जो 35,000 रुपये कीमत की है।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें