12 साल बाद कुश्ती महासंघ को नया अध्यक्ष मिला है। अब कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद में संजय सिंह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होनें अपना पहला बयान दिया है।
अध्यक्ष संजय सिंह ने क्या कहा
भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने कहा कि जिनको कुश्ती लड़नी है वो कुश्ती लड़े। जिनको राजनीति करनी है वो राजनीति करें। वो बच्चों के लिए कुश्ती के कैंप लगाएंगे। उनका साल किसी भी तरह से खराब नहीं होने दिया जाएगा। ओलंपिक में जाने वाले पहलवानों की तैयारी करवाई जाएगी।
संजय ने अनिता को हराया
बता दें कि संजय सिंह चंदौली के रहने वाले हैं। उन्होनें कॉमनवेल्थ चैंपियन अनिता सिंह श्योराण को हराया है। संजय सिंह को 47 में से 40 वोट मिले हैं। वहीं अनिता को सात वोट मिले हैं।