National

‘मैं ऑन कैमरा नहीं बोल सकता’ ज्योति मौर्य से अफेयर को लेकर जिला होम कमांडेंट मनीष दुबे का जानें पूरा बयान

देश में पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और सफाई कर्मचारी कर्मचारी आलोक मौर्य का मामला छाया हुआ है। सफाई कर्मचारी आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी पर धोखा देने सहित आए जिला होम कमांडेंट मनीष दुबे के साथ उनके अफेयर होने के आरोप लगाए हैं जिसके बाद कई तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। इस बीच ज्योति मौर्य से अफेयर को लेकर चर्चा में आए जिला होम कमांडेंट मनीष दुबे का बयान भी सामने आया है।

होम कमांडेंट मनीष दुबे का बयान

होम कमांडेंट मनीष दुबे ने कहा कि  “जो ज्योति मौर्य को पढ़ाने-लिखाने की बात कर रहा है वो ये तक नहीं बता सकता कि यूपीएससी में कितने पेपर होते हैं। पढ़ाने-लिखाने का मतलब बचपन से होता है। आज जहां हम बैठे हैं वहां कोई किसी को बना सकता है क्या? “उन्होनें आग कहा कि अगर हम नॉर्मल स्कूल टीचर या क्लर्क होते तो ये कोई खबर नहीं होती। यहां बैठना ही गुनाह हो गया है। हम लोगों ने यूपीएससी की तैयारी की वो बड़ा गुनाह हो गया है। मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर था अब लगा रहा है कि फालतू में यहां फंस गया। उन्होंने कहा, मैं सीधी साधे मध्यम वर्गीय परिवार से हूं।

हम ये ऑन कैमरा नहीं बोल सकते- मनीष दुबे

वहीं मनीष दुबे ने आलोक मौर्य का नाम लिए बिनाये कहा कि, “जब ये पहले आया तो ही पूछ लेना चाहिए था। ज्योति या मुझसे पूछ लिया जाता। ऐसा नहीं है कि मैंने बात नहीं की। हम ये ऑन कैमरा नहीं बोल सकते ये हमारी मजबूरी है। ये हमारे कंडक्ट रूल में आता है। मैं जिम्मेदार पद पर हूं, नॉन गजेटेड कर्मचारी कुछ भी बोल सकता है। “

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें