HighlightNational

राष्ट्रपति के निर्देश पर उप-राज्यपाल पद से हटाई गईं किरण बेदी, इनको सौंपी कुर्सी

मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निर्देश के बाद किरण बेदी को राज्यपाल पद से हटा दिया गया जिसके बाद तेलंगाना के राज्यपाल डॉक्टर तमिलिसाई सुंदरराजन को उप-राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है.

बता दें कि पुदुच्चेरी में वी नारायणसामी सरकार से कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच उपराज्यपाल किरण बेदी को मंगलवार रात को अचानक उनके पद से हटा दिया गया. इसके बाद बुधवार सुबह किरण बेदी ने एक ट्वीट करके उनके साथ काम करने वाले और पुदुच्चेरी के लोगों का आभार जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि उन सभी का शुक्रिया, जो पुदुच्चेरी के उप राज्यपाल के तौर पर मेरी यात्रा के हिस्सा थे. पुदुच्चेरी के लोगों और सरकारी अधिकारियों का शुक्रिया.

एक ट्वीट में किरण बेदी ने लिखा कि पुदुच्चेरी के उप राज्यपाल के तौर पर मेरे अनुभव के लिए मैं भारत सरकार की आभारी रहूंगी. मैं उन सब का भी आभार जताती हूं, जिन्होंने मेरे साथ काम किया. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकती हूं कि मेरे इस कार्यकाल के दौरान राजनिवास टीम ने पूरी लगन से जनहित के लिए काम किया है. पुदुच्चेरी का बहुत उज्ज्वल भविष्य है. यह अब लोगों के हाथ में है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें