Haridwar NewsBig News

बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों के इंकाउंटर की इनसाइड स्टोरी, DGP ने बताया कब क्या हुआ ?

उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने बाबा तरसेम सिंह की हत्या के एक आरोपी को मार गिराया है। वहीं एक अन्य आरोपी मौके से भाग गया। डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस की आरोपी के साथ हुई मुठभेड़ मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम बदमाशों के सहारनपुर से हरिद्वार आने की सूचना मिली थी।

बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा इंकाउंटर में ढेर

सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आग गई। देर रात लगभग 12:30 बजे भगवानपुर क्षेत्र के अंतर्गत गागलहेडी तिराहे में चैकिंग पॉइंट पर मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध बदमाशों को ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन दोनों बदमाश रोकने पर भी नहीं रुके और पुलिस से बचते हुए तेजी से भगवानपुर से इमलीखेड़ा-कलियर की तरफ भागने लगे।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने झोंका फायर

आरोपियों को भागता देख पुलिस ने आरोपियों को पीछा किया और चौतरफा बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने दोबारा हाईवे की तरफ जाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस से घिर जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।

अमरजीत सिंह पर कई मुकदमे हैं दर्ज

घायल बदमाश को पुलिस की टीम तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने आरोपित को मृत घोषित कर दिया। बता दें मृतक की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू (48) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। अमरजीत सिंह पर कई मामले दर्ज थे। अमरजीत सिंह ने ही तरसेम सिंह पर गोलियां चलाईं थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें